Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

13 संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके गिरोह के तीन बदमाश चढ़े हत्थे, एटीएम बूथ को तोड़ने का कर रहे थे प्रयास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा ज़िला रेवाड़ी मे आईडीबीआई बैंक का लाखों रुपए की नकदी से भरा एटीएम चोरी करने के आरोप में तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी होने से बच गया। पुलिस ने तीन बदमाशो का पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद तीनों को काबू कर लिया।। जिस ईको गाड़ी में बदमाश सवार होकर वारदात को अंजाम देने आए थे पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। अब तक की गई पूछताछ के दौरान बदमाशों ने रेवाड़ी व महेन्द्रगढ़ जिले में लोगो के साथ कि गई छीना झपटी की 13 संगीन वारदातों का खुलासा हुआ है। रविवार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान बदमाशो द्वारा की गई अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।



उक्त मामले की जानकारी देते हुए मॉडल टाउन थाना इंचार्ज ने बताया कि आईडीबीआई बैंक द्वारा गांव बिठवाना के निकट एटीएम लगाया हुआ है। एटीएम बूथ पर रात के समय कोई भी सुरक्षाकर्मी नहीं रहता। शुक्रवार रात उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कुछ लोग बिठवाना के नजदीक स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम बूथ के शटर का ताला तोड़कर अंदर लगे एटीएम को उखाड़ रहे है। सूचना मिलते ही पीसीआर 10 व एसएचओ मॉडल टाउन चंद मिनटों ने मौके पर पहुच गए। पुलिस को आता देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लगातार बदमाशों का पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद भाग रहे तीनो आरोपियो को दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों की ईको गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। अभी तीनो बदमाशो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। रिमांड के दौरान बदमाशो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर -15 ए के एक मकान में रहने वाले बुजुर्ग दंपति से हथियार के बल पर लूट की वारदात देने वाले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों के तकनीकी कर्मचारियों को 3 महीने के अनुबंधपर नियुक्ति के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।  

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाला बिना डिग्री का नकली डॉक्टर गदपुरी थाना पुलिस गिरफ्त में, भेजा जेल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!