Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों के तकनीकी कर्मचारियों को 3 महीने के अनुबंधपर नियुक्ति के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आज प्रदेश के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में तकनीकी कर्मचारियों (डॉक्टर और प्रशिक्षित कर्मियों) को कम से कम तीन महीने की अवधि के लिए अनुबंध आधार पर नियुक्ति  के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।        
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने पीजीआईएमएस- रोहतक, भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज (महिला) ,खानपुर कलां, शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज – नलहर, कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, करनाल और महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज- अग्रोहा में नई प्रयोगशालाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इन प्रयोगशालाओं को 24 घंटे चलाने के लिए आज मुख्यमंत्री ने रिसर्च साइंटिस्ट (मेडिकल), रिसर्च साइंटिस्ट (नॉन-मेडिकल), रिसर्च असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, डाटा  एंट्री ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति के लिए मंजूरी प्रदान की है।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं में बढ़ रहे स्तन कैंसर की शीघ्र जांच और पता लगाने के लिए ‘सवेरा’ कार्यक्रम की शुरूआत की

Ajit Sinha

सरकार ई-टेंडरिंग के नाम पर पंचायतों के अधिकार छीनकर अफसरों को देना चाहती है – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में नगर निगम चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार करने में लगे अधिकारियों के तबादलों पर रोक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!