Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

तीन दिन,तीन क़त्ल से दहला फरीदाबाद : दो भाइयों पर चाकुओं से कातिलाना हमला,एक भाई की मौत, दूसरा भाई घायल-अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात सेक्टर -8 थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में एक शख्स ने दो भाइयों पर सब्जी काटने वाले चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई चाकू लगने से घायल हो गया। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही सेक्टर -7 पुलिस चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी, इसके बाद पुलिस के आल्हा अधिकारी भी एक- एक करके मौके पर पहुंच गए, और अपने स्तर पर भी जांच की कार्रवाई की। और कातिल को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

खबर के मुताबिक अविनाश उर्फ़ बंटी, सुभाष व चेतन इंद्रिरा कॉलोनी, फरीदाबाद में एक साथ एक मकान में रहते थे,रात लगभग 1 बजे राजू उर्फ़ सुरेंद्र , निवासी आज़ाद नगर झुग्गी , इंद्रिरा कॉलोनी ,फरीदाबाद के घर पर तीनों भाई अविनाश उर्फ़ बंटी , सुभाष व चेतन पहुँच गए, वहां पर इनकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई, इस दौरान राजू उर्फ़ सुरेंद्र ने सब्ज़ी काटने वाले चाकू से उठा कर अविनाश उर्फ़ बंटी पर 7 से 8 वार कर दिया जब उसके भाई सुभाष ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलाबर राजू उर्फ़ सुरेंद्र ने उस पर भी चाकू से कातिलाना हमला कर दिया।

इस हमले में अविनाश उर्फ़ बंटी की मौके पर मौत हो गई। और सुभाष घायल हो गया। तीसरा भाई चेतन घटनास्थल से भाग कर अपनी जान बचाई। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंच गई। और जांच की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने अविनाश उर्फ़ बंटी की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले नागरिक अस्पताल शव गृह में रखवा दिया। और हमलाबर राजू उर्फ़ सुरेंद्र को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। इस वक़्त अविनाश उर्फ़ बंटी के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। हत्या के पीछे 4000 रूपए के लेनदेन की बातें सामने आई हैं। पुलिस आरोपित राजू उर्फ़ सुरेंद्र से गहनता से पूछताछ कर रही हैं। इससे पहले नंगला एन्क्लेव, चाचा चौक के पास एक पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिल कर पति देवेंद्र की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी , पुलिस ने आरोपित पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया। इससे पहले गांव छायंसा में एक शख्स राहुल की कार सवार चार बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी , आरोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से कोसों दूर हैं।

Related posts

फरीदाबाद: जेसी बोस विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए दाखिला कार्यक्रम की घोषणा की।

Ajit Sinha

हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो का थाना उचाना में छापा, थाना परिसर में खड़े ट्रक से 398.150 किलो डोडा चूरा पोस्त पकड़ा

Ajit Sinha

72 घंटों में एक भी नया केस नहीं आया: फरीदाबाद जिले में कुल 43 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं,इनमें से 28 लोग ठीक हुए हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x