Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हिट एंड रन के मामले में फॉर्च्यूनर कार ने बीकॉम की तीन छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 110 में स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में एक हिट एंड रन के मामले में एक फॉर्च्यूनर कार ने तीन छात्रों को टक्कर मार दी. कार की टक्कर से दो छात्राएं गिर गई और उन्हें चोटे आई और इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती भी कराया गया. यह मामला 5 दिन पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और कोतवाली 39 पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर कार्यवाही में जुट गई है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 45 सेकंड का यह वीडियो 30 दिसंबर का है, जब श्रुति त्रिपाठी नाम की बीकॉम की छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ खड़ी थी, इसी दौरान सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार आती है और उन्हे टक्कर मारकर फरार हो जाती हैं। अन्य छात्राएं भी झटके से दूसरी तरफ गिर जाती हैं। श्रुति को चोट आती है जबकि अन्य छात्राओं को चोट नहीं लगती है। आरोपी चालक कुछ ही सेकंड बाद वापस आता है और तेज रफ्तार से बाहर निकल जाता है। वीडियो में कुछ लोग चालक का पीछा करते हुए भी दिख रहे हैं।  श्रुति त्रिपाठी के चाचा अनुपम त्रिपाठी क्या कहना है कि घायल श्रुति त्रिपाठी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी.  लेकिन थाने के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.  जिसके बाद  श्रुति अपने गृह जनपद वाराणसी चली गई.  नोएडा ज़ोन के एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है, कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस चालक की पहचान कर रही है.  अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है छात्रा को हल्की चोट आई थी और वह घर पर है.

Related posts

ट्रेनिंग पास करके आए 372 नए सिपाहियों को फरीदाबाद पुलिस के तीनों जोन तथा ट्रैफिक पुलिस में किया तैनात।

Ajit Sinha

ऑनर किलिंग: लड़की की हत्या, उसे सुसाइड बताया, बिना पोस्टमार्टम की कर दी अंतिम संस्कार, पुलिस वाले हैं पिता और चाचा, अरेस्ट

Ajit Sinha

सोसायटी में एक सब इंपेक्टर का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी को पीटा, गार्डों से की मारपीट,सर्विस रिवाल्वर लहराई, सस्पेंड – देखें वीडियो 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x