Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कार में बैठा कर ले गए और पैर में गोली मार दी, अस्पताल में कराया गया भर्ती।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र के कठेहरा गांव निवासी अविनाश को उसके दो दोस्त विकास और अरुण अपनी स्विफ्ट गाड़ी में बिठाकर थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव बंबावड़ ले गए. जहां विवाद होने पर अविनाश के पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.घायल अविनाश को इलाज के लिए परिजनों ने मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अविनाश के परिजनों की तहरीर पर दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है और आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है. एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की स्थिति सामान्य है और अन्य कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपित की पत्नी और उसकी बेटी को घर में गोली मारी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

योगा सिखाने की आड़ में हनी ट्रैप का जाल बुनने वाली महिला अरेस्ट, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से ऐंठे 2.71 लाख रुपए।

Ajit Sinha

पिता ने अपने बेटे को डॉक्टर के पास इलाज कराने के बहाने ले जाकर, रास्ते में गला घोंटकर हत्या कर दी, पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x