Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में हाथ में बीजेपी के झंडे लेकर मुख्य सड़क पर किसने लगाईं दौड़, और क्यों लगाईं -देखें वीडियो।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना आज वीरवार को सुबह के सात बजे बीजेपी के झंडे अपने हाथों में लेकर कॉलोनी के मुख्य सड़क पर दौड़ लगाईं और वह काफी दूर तक दौड़ते रहे। पूछने पर उन्होनें कहा कि मेरी ये दौड़ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को ग्रीन फील्ड कॉलोनी से एक तरफ़ा वोट दिलाएगी। उन्हें अपनी कॉलोनी वासियों पर पूर्ण विश्वास हैं। मेरा जो पसीना बह रहा हैं। इससे पहले बीते 21 सालों से इन ग्रीन फील्ड के निवासियों के लिए पसीना बहाया है।


आज भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के लिए बहा रहे हैं , और आगे भी पसीना बहाते रहेंगे। क्योंकि वह जिस सड़क पर दौड़े हैं यही वह सड़क हैं जिसकों भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर ने लगभग पांच करोड़ रूपए की लागत से बनवाई हैं, ये पैसा पहले एनएचपीसी के सीआरएस फंड से एमसीएफ को दिलवाई , फिर ये सड़कें बनी हैं , क्यूंकि ये एक कॉलोनी प्राइवेट कॉलोनी हैं। यहां के विकास में सरकारी पैसा नहीं लग सकता था।

इसके अतिरिक्त बिजली -पानी भरपूर व्यवस्था भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के सफल प्रयास करवाई गई हैं। इसके बाद उन्होंने घर घर जाकर बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के लिए वोट मांगे। इसके साथ में मिल्खा सिंह पार्क में पहुंचे और उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें भरोसा दिया की , उनका एक- एक वोट बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को देंगे। आज की इस खबर में शानदार वीडियो इस खबर में प्रमुखता से प्रकाशित की गई है जिसे आप देख सकते है।

Related posts

गुरुग्राम :सिलबट्टे से सिर में जोरदार चोट मार कर अपनी सौतन की हत्या कर, बोरे में लाश बंद कर ठिकाने लगाने के फिराक,गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भारत विकास परिषद का राष्टीय अधिवेशन कल शनिवार से, इस अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी रेलवे अंडरपास में एक निजी कंपनी की बड़ी बस गुजरते वक़्त गई अटक,एसी के उड़े परखच्चे ,हादसा टला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x