Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

योगा सिखाने की आड़ में हनी ट्रैप का जाल बुनने वाली महिला अरेस्ट, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से ऐंठे 2.71 लाख रुपए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला योगा इंस्ट्रक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला पंचकूला में योगा सेंटर चलाने की आड़ में एक युवक की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रही थी। पंचकूला निवासी  शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में वह सेक्टर-21 स्थित एक योगा सेंटर में व्यायाम के लिए जाते थे, जिसे एक महिला चला रही थी। कुछ समय बाद उन्होंने योगा छोड़ दिया, हाल ही में युवती ने उनसे आर्थिक मदद मांगी। मानवता के नाते पीड़ित ने उसे ऑनलाइन माध्यम से 30 हजार रुपये भेजे। इसके बाद आरोपित महिला ने उन्हें मिलने के बहाने बुलाया और उनके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया।

पीड़ित का आरोप है कि महिला ने चुपके से उनकी वीडियो बना ली और वीडियो वायरल करने और परिवार को बताने की धमकी देकर महिला ने अलग-अलग किश्तों में अब तक 2.71 लाख रुपये की राशि ऐंठ ली। आरोपित महिला ने पीड़ित से 6 लाख रुपये की और मांग की, जिससे तंग आकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता: जांच में सामने आया है कि आरोपित महिला ने सुनियोजित तरीके से पीड़ित को हनी ट्रैप में फंसाया और फिर वीडियो के नाम पर उसे डराकर लाखों रुपये ट्रांसफर करवाए। हमने गत 25 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत सैक्टर-20 थाना में मामला दर्ज किया और चौकी इन्चार्ज दीदार सिंह की अगुवाई में मामले की जांच कर रहे एएसआई रविंदर सिंह ने आरोपित  महिला को उसके पंजाब स्थित निवास से महिला पुलिसकर्मियों की मदद से गत 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया।आरोपित महिला के पास से आईफोन-17 और वन-प्लस जैसे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अभी तक की जांच में महिला के खिलाफ अन्य कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है। लेकिन हमारी टीम यह पता लगानें में जुटी है कि कहीं और लोग भी इस युवती का शिकार तो नहीं बने। हम आमजन से अपील करते हैं कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या व्यक्तिगत ब्लैकमेलिंग के मामलों में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके। आरोपित  महिला को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Related posts

व्यापारी को धोखे से हनीट्रैप केस में फंसा कर लाखों की अवैध वसूली करने के जुर्म 3 महिलाएं सहित 5 लोग को अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अपराध शाखा-85 की टीम के साथ अंतर्राज्यीय लूट व चोरी के गिरोह के एक सदस्य विपिन की हुई मुठभेड़-एसीपी अमन को सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अंग्रेजी वाइन शॉप के सेल्समेन से पिस्तौल के नौक पर दो लुटेरों ने लूटे 16000 रूपए कैश , केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x