Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपित की पत्नी और उसकी बेटी को घर में गोली मारी-पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:शनिवार की शाम को सेक्टर- 3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बल्लभगढ़ में एक शख्स ने एक महिला व उसकी मासूम बेटी को उसके घर में गोली मारने के सनसनीखेज मामले में अपराध शाखा , ऊंचा गांव की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम विकास है , और इसे आईएमटी गांव मच्छगर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित अपने जीजा का हत्या का बदला लेने के उद्देश्य से महिला व उसकी बेटी को गोली मारी है।   
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 3 में रहने वाली दीपा पत्नी विकास चौहान ने अपने कथन में बताया कि वह टीचर है,15 फरवरी, शनिवार को शाम के समय कोई उसके घर के बाहर आया था जिसने  यह घर विकास का होने बारे पूछा और अपना नाम विकास, जयपुर का रहने वाला बताया । जिसने अचानक से पिस्तौल निकाल कर महिला पर फायर करने लगा तो महिला घर के अंदर भागने लगी जो गोली महिला की पीठ में लगी तथा एक फायर उसकी लड़की को पैर में लगा और आरोपित  मौके से फरार हो गया। जिस पर थाना सेक्टर- 8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपित विकास को पूछताछ के बाद अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गिरफ्तार कर लिया, आरोपित  विकास गांव मिर्जापुर फरीदाबाद का रहने में वाला है, पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2022 में शिकायतकर्ता महिला के पति विकास चौहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपित  के जीजा मोहित की हत्या कर दी थी, जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपित  ने वारदात को अंजाम दिया है। वह ड्राइवर का काम करता है। जिसको मामले में पूछताछ के लिए पुलिस पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित से वारदात में प्रयोग स्कूटी, देसी पिस्टल, दो कारतूस व दो खाली खोल बरामद किए गए हैं। अपराधिक रिकॉर्ड अनुसार आरोपित के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम, लड़ाई -झगड़ा व अन्य मामले से संबंधित 9 मुकदमा  पंजीकृत है

Related posts

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने सेक्टर -81 , 85 व तिलपत में रिहायशी मकानों में जरुरत से ज्याद बने अवैध निर्माणों किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिरंगा को देख बढ़ जाता है आजादी का अहसास – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्म दिन उत्सव से राजनीतिक गलियारों में मची खलबली, लोगों में चर्चा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x