Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

डकैती में शामिल बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से इनामी बदमाश घायल.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस को उस समय एक बडी कामयाबी हासिल हुई जब बीटा-1 में बीते साल 5 सितंबर को मर्चेंट नेवी के ऑफिसर के घर हुई डकैती में शामिल पंखियां गिरोह के पच्चीस हज़ार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया. पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने उसके साथी अमरेश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है. पकडे गए  बदमाशों के कब्जे से एक बाइक, तमंचा कारतूस बरामद किया है. इस डकैती में शामिल घर की नौकरानी समेत एक दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। 
 
पुलिस की गिरफ्त पैर में गोली लगने से घायल बदमाश पंखियां गिरोह का सदस्य आजिब उर्फ अजीब है। जो कि मर्चेंट नेवी के ऑफिसर के घर हुई डकैती में शामिल था और एक साल से फरार चल रहा था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमर ने बताया कि पुलिस कमीश्नरेट की ओर से पच्चीस हज़ार का इनाम घोषित कर उसकी तलाश की जा रही थी. एडीसीपी ने बताया कि कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस शारदा गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल को रोकने का इशारा किया गया जिस पर मोटर साइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की, गोली पैर में लगने के कारण बदमाश गिर गया उसकी पहचान आजिब उर्फ अजीब के रूप में हुई. उसके साथी अमरेश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है.

Related posts

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाएं सहित कुल 20 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

शहर में चोरी का आतंक मचाने वाला गैंग का पर्दाफाश, 5 नाबालिग समेत 7 चोर पकड़े गए, दो लाख कैश सहित लाखों के आभूषण बरामद।

Ajit Sinha

हरियाणा: एसटीएफ के इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर फायरिंग करने वाला 2 लाख रूपए के इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x