Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिपाही सस्पेंड, तीन गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की है और फेज-1 थाने पर तैनात सिपाही को सस्पेंड कर किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नोएडा के बख्तियारपुर गांव का है, जिसमें देखा जा सकता है कि वर्दी उतार कर आरोपित  पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर रहा है. उसे एक अन्य पुलिस कर्मी रोकने और समझने का प्रयास कर रहा है लेकिन वह उसके साथ भी धक्का मुक्की करते दिखाई दे रहा है.
 
एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि सनी बलियान सिपाही कुछ दिन पहले उन्होंने फेज-1 थाने में आमद कराई थी। शनिवार की रात वह बख्तियारपुर गांव में एक ढाबा पर खाना खाने पहुंचा. जहां उसकी ढाबे पर मौजूद कुछ लोगों से बहस हो गई और मारपीट हुई. जब मारपीट का वीडियो जो वायरल हुआ तो अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिपाही सनी बालियान को सस्पेंड कर दिया गया है. जबकि मारपीट में शामिल दूसरे पक्ष की तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद: ड्यूटी के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त एनआईटी ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

बीजेपी सरकार से पहले जो नेता दलाली, पत्थर और यमुना से रेती चोरी करते थे, उनके पास आज बड़े-बड़े होटल और हजारों करोड़ की संपति हैं -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चोरी की वैगनआर कार से 24 अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल सहित 3 सप्लायर को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x