Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

पलवल में एक नए कोरोना संक्रमित मरीज के साथ मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 41 हो गई हैं, इनमें 37 लोग ठीक हो चुके हैं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने कहा कि पलवल में कोरोना संक्रमण का एक नया केस सामने आया है। पलवल में ऐक्टिव केस तीन से बढकर चार हो गए है। कुल 41 में से अभी तक 37 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला में सर्विलांस पर 5280 लोग आ चुके है और उनमे से 1521 लोगों की 28 दिनों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है। चार लोग कोविड अस्पताल में उपचाराधीन है और तेरह व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में एडमिट है। कुल 157 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
सिविल सर्जन ने बताया कि हमारे पास लगातार अन्य राज्यों से काफी लोग आ रहे है उनकी स्क्रीनिंग लगातार जारी है। नागरिक अस्पताल मे दुकानदारों व गर्भवती महिलाओं तथा आपातकाल में आने वाले सभी मरीजों की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक अति आवश्यक न हो तब तक अपने घरों से बाहर न निकलें। घरों से बाहर निकलते समय फेस मास्क पहनें।

Related posts

हरियाणा: 280 सिपाही होंगे जनसेवा में समर्पित,अकादमी निदेशक ने दीक्षांत समारोह के पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

Ajit Sinha

विवेकाधीन कोटे से 3 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में देने की घोषणा, कोरोना खत्म होने तक पूरा वेतन भी देंगें: रणजीत सिंह

Ajit Sinha

हरियाणा: प्रदेश में रोजगार व उद्योग के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा करना गठबंधन सरकार का लक्ष्य – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!