Athrav – Online News Portal
गुडगाँव विशेष वीडियो

सैनिटाइजर बनाने की कंपनी में लगी भयंकर आग, इस आग को लगभग 30 दमकल की गाड़ियों ने बुझाया, देखें वीडियो।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सैनिटाइजर बनाने की कंपनी स्टेला के गोदाम में शनिवार सुबह 9 बजे लगी आग दोपहर 3:30 बजे के बाद बुझाई जा सकी है। दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगातार जुटी रहीं और कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिली। स्टेला कंपनी सैनिटाइजर और परफ्यूम बनाती है। आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों ने कंपनी परिसर में लगे एलपीजी के दो टैंकों को भी बचाया, वरना एलपीजी टैंकों में आग लगने से धमाके हो सकते थे। एलपीजी का इस्तेमाल कॉस्मेटिक का सामान बनाने में होता है। वहीं, बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया।

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास गोदाम में लगी आग पर तकरीबन काबू पा लिया गया था। इस बीच दमकल की गाड़ियों में पानी खत्म हो गया। गाड़ियां पानी भर लौटीं तो आग और भड़क चुकी थी। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, आग पर काबू पाने के दौरान आसपास पानी भरने की सुविधा नहीं होने के चलते दिक्कत पेश आ रही थी। खबर के मुताबिक आग इतना जबरदस्त था कि उसे बुझाने के लिए गुरुग्राम के आसपास के जिलों से फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा , तब जाकर लगी आग पर काबू पाया गया। लगी आग से नुकशान का अंदाजा जा सकता हैं पर नुकशान का आकलन करना अभी बहुत जल्द बाजी होगा।

Related posts

तीन कलाकारों ने कुछ ही मिनटों में लकड़ी को चीड़ कर खूब सूरत चित्र बनाया, इस वायरल वीडियो को आप भी देखें  

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस के 13 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई।

Ajit Sinha

दो थानों के एसएचओ सहित 25 पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर किया गया सम्मानित।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!