Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

तत्कालीन चौकी इंचार्ज और एचएसवीपी के आरोपित कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से किया जाए निलंबित-अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सैक्टरों में पेयजल पाइप लाइन के कार्यों में अनियमितता बरते जाने की जांच समिति द्वारा पुष्ठि करने पर रिपोर्ट में शामिल प्राधिकरण के आरोपी कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए । उन्होंने जांच रिपोर्ट में 45.37 लाख रुपये की अनियमितता के बारे में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट की समीक्षा कर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध  उचित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

गृह मंत्री अनिल विज रोहतक में जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक के एजेंडे में 21 शिकायतें शामिल की गई थी,जिन पर सुनवाई करते हुए ज्यादातर शिकायतों का निपटारा कर दिया गया तथा लंबित शिकायतों बारे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।गृहमंत्री अनिल विज ने स्थानीय शास्त्री नगर निवासी शशि कुमार की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सैक्टरों में पेयजल के लिए पाइप लाइन के कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत की सुनवाई करते हुए उपरोक्त निर्देश दिए ।

गृहमंत्री ने स्थानीय रूप नगर निवासी अजय की शिकायत की सुनवाई करते हुए गौकरण पुलिस चौकी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज पवन वीर को निलंबित करने तथा शिकायतकर्ता के परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए । शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके भाई संदीप की मौत को पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के आत्महत्या करार दिया तथा पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए राजेंद्र व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा जांच जारी है। बैठक के उपरांत  विज भाजपा नेता नवीन बहल, रोहतक जिला भाजपा के अध्यक्ष अजय बंसल, रोहतक भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले और विचार विमर्श किया। इससे पहले रोहतक खाते हुए गोहाना में गृहमंत्री का स्वागत चेयरमैन इंद्रजीत भिवानी ने शाल ओढ़ाकर किया।

Related posts

हरियाणा: सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने नकली खाद बनाने वाली कम्पनी का किया भंडाफोड़, भारी तादाद में नकली खाद बरामद।

Ajit Sinha

रोहतक : हरियाणा राज्य खो खो संघ की बैठक में आगामी 4 वर्षों के लिए श्रीमती रानी तिवारी को प्रधान,सुभाष रुहिल को महासचिव चुना गया हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा में 45 नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चुनावों से पहले अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए आज ड्रा निकाले गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x