Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

10 पिस्तौल और 15 जिन्दा कारतूस के साथ चार लोग अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में चार लोगों को महेंद्रगढ़ जिले से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अवैध हथियार और 15 कारतूस बरामद किए हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैदपुर निवासी संजय उर्फ संजीव और राहुल उर्फ जूनियर, नीरपुर अटेली के विपिन और बेगपुर के रवींद्र उर्फ रवि के रूप में हुई है।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियारों के साथ अटेली इलाके में घूम रहे थे और वे किसी बड़े अपराध को अंजाम दे सकते हैं। अपराध जांच एजेंसी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर रेड करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर कब्जे से 8 देसी कट्टा, 2 देसी पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद हुए।

जांच के दौरान पता चला कि गिरफ्तार आरोपी काठूवास टोल प्लाजा पर मारपीट और फायरिंग की घटना में शामिल थे। यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आपराधिक प्रकृति के हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी संजय के खिलाफ हत्या के प्रयास, फिरौती, लडाई झगड़ा और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन दर्ज हंै। रवींद्र पहले से ही हत्या के प्रयास, फिरौती मांगने, आबकारी अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के 8 मामलों में शामिल है। जबकि राहुल और विपिन के खिलाफ चोरी, फिरौती और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा केस दर्ज होने के बाद आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related posts

दिव्या पाहुजा हत्याकांड संलिप्त वांछितों के “लुक आउट सर्कुलर” जारी व संदिग्धों व शव की जानकारी देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

Ajit Sinha

शिक्षा के साथ कौशल विकास से मिलेंगे जीवन में आगे बढ़ने के अवसर – राज्यपाल

Ajit Sinha

इंग्लैंड और केन्या में भी हरियाणवी संस्कृति की रही धूम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x