Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

गांव अनंगपुर में तोड़फोड़ के दौरान भीड़ को उकसाने और हमला करने के मामले में थाना सूरजकुंड की टीम ने दो वकील सहित 3 को किया अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:अरावली क्षेत्र फरीदाबाद में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार 1 जुलाई को कांत एन्क्लेव अंनगपुर में तोड़फोड़ के दौरान भीड़ द्वारा तोडफोड दस्ता व अन्य कर्मचारियों पर पत्थराव कर चोट पहुंचा कर सरकारी कार्य में बाधा डाली तथा वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस पर एटीपी हितेश ड्यूटी मजिस्ट्रेट  की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।थाना सूरजकुंड की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए राजवीर (65), नवीन (28) निवासी अंनगपुर व राजीव (38) निवासी नचौली, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

प्राथमिक पुछताछ में सामने आया कि जब तोडफोड दस्ता टीम कांत एन्क्लेव में राजबीर के मकान पर तोड़ फोड़ की कार्रवाई  कर रही थी तब उसके भतीजे नवीन ने घर का सामान खाली करवाने के बहाने से अपने कुछ साथियों को बुला लिया, जिसमें उसका दोस्त राजीव भी था, राजीव पेशे से एक वकील है। नवीन व राजीव ने वहां खड़ी भीड़ को हमले के लिए उकसाया जिसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। नवीन भी पेशे से वकील है। आरोपितों  को अदालत में पेश कर  कार्रवाई की गई।

Related posts

फरीदाबाद : पूर्वांचल के लोगों के बीच फरीदाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने मनाया छठ पूजा का त्यौहार

Ajit Sinha

समलैंगिक दो बहनों ने आपस में की मंदिर मे शादी, पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया खुलासा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आरटीएस कमीशन ने फरीदाबाद के तत्कालीन खनन अधिकारी पर लगाया 60,000 रुपये का जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x