Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

क्राइम ब्रांच सिकंदरपुर की टीम ने एक शख्स को 112 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गांव साढराणा की ढाणी से शुक्रवार शाम क्राइम ब्रांच सिकंदरपुर की टीम ने एक शख्स को 112 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव साढराणा के ही रहने वाले कुलदीप उर्फ सुल्ली के रूप में की गई। उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के मुताबिक उसने अपने एक अन्य साथी से पांच हजार रुपये किलो के हिसाब से गांजा खरीदा था। वह पुड़िया बनाकर नशा करने वालों को बेचता था। पिछले 18 महीने से वह इस धंधे से जुड़ा है।

बता दें कि बीते कुछ सालों से यह धंधा तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को ही अलग-अलग इलाकों दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-पांच की टीम ने सेक्टर पांच इलाके से एक युवक को 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उसकी पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव मुडेरा निवासी मेघ सिंह के रूप में की गई। इसी तरह क्राइम ब्रांच सेक्टर-31 की टीम ने एक शख्स को 400 ग्राम गांजा के साथ सेक्टर-52 इलाके से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी अलामिन के रूप में की गई। क्राइम ब्रांच सिकंदरपुर की टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपित कुलदीप से पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में तेजी से काम शुरू किया जाएगा। उससे पता किया जाएगा कि नेटवर्क में कितने लोग हैं। कहां-कहां गांजा लाया जाता है। शहर के किन-किन इलाकों में इसे बेचा जाता है।

Related posts

फरीदाबाद: 17 वर्षीय किशोर का रेलवे लाइन पर मिला दो हिस्सों में शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद सेक्टर- 88 से सोसाइटी में रखरखाव के नाम पर 26 लाख रुपए का गबन करने वाला अकाउंटेंट पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पलवल: पूर्व फौजी ने दिनेश की रंजिशन गोली मार कर हत्या की थी, अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!