Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल: पूर्व फौजी ने दिनेश की रंजिशन गोली मार कर हत्या की थी, अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
होडल थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 दिन पूर्व पुरानी रंजिश के चलते 23 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या करने के सनसनी खेज मामले में अपराध जांच शाखा पुलिस ने फौज से कोट मार्शल हुए फौजी को अरेस्ट करने में सफलता हांसिल की है। आरोपित राहुल को पुलिस का कहना है कि पूर्व फौजी है। आरोपित राहुल को लड़ाई – झग़डे के मामले में फ़ौज से लगभग डेढ़ साल पहले कोर्टमार्शल करके फ़ौज से निकल दिया। आज आरोपित को जिला अदालत में पेश करके गहन पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपित से वारदात में प्रयोग किए गए अवैध हथियार को भी बरामद किया जाएगा।

प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि गत 20 दिसंबर को गांव गोढोता में गांव निवासी दिनेश की राहुल नामक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। होड़ल थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। ब्रहस्पतिवार की देर शाम करीब 7 बजे उन्हें मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दिनेश नामक लड़के की गोली मारकर हत्या करने वाला गांव गोढोता निवासी आरोपित राहुल गोढोता चौक पर मौजूद है। जोकि कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर मौके से आरोपित राहुल को कर लिया और पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित राहुल की मृतक दिनेश से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते उसने मृतक दिनेश की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि आज आरोपित को अदालत में पेश करके गहन पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपित से वारदात में प्रयोग किए गए अवैध हथियार को बरामद किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आर्रोपित राहुल एक पूर्व फौजी है। जिसे लड़ाई- झग़डे के मामले में फ़ौज से लगभग डेढ़ साल पहले कोर्टमार्शल करके फ़ौज से निकाल दिया गया था। पुलिस का कहना है। मृतक दिनेश भी अपराधी किस्म का लड़का था। जिसपर पर हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज थे।

Related posts

चलती गाडी की छत पर बैठकर बियर पीने व खिड़की खोलकर बाहर निकलने वाले 3 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

50 से ज्यादा लड़कियों के बॉयफ्रेंड की न्यूड तस्वीरें और वीडियो अपने पास रखे हुए था, किया बरामद-अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद :राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तीसरे दिन सभी स्वयंसेवकों के द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x