Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फरीदाबाद सेक्टर- 88 से सोसाइटी में रखरखाव के नाम पर 26 लाख रुपए का गबन करने वाला अकाउंटेंट पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: एक सोसाइटी में रहने वाले लोगों से मेंटेनेंस के नाम पर लगभग 26 लाख रूपए का गबन करने वाले अकाउंटेंट को फरीदाबाद के सेक्टर-88 से अपराध शाखा, सेक्टर 40,गुरुग्राम की टीम ने आज गिरफ्तार हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित नाम विपिन कुमार निवासी गांव खेड़ा सुल्तानपुर, गुरुग्राम हैं। इसे वर्ष 2023 में एक दिसम्बर को दर्ज एक मुकदमे में गिरफ्तार हैं।  
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1 दिसंबर -2023 को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत में कहा कि उनकी कंपनी के अकाउंटेंट द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर पार्क व्यू स्पा नेक्स्ट (Park View SPA NEXT) सेक्टर-67, गुरुग्राम में लोगों से मेंटेनेंस के नाम पर लगभग 26 लाख रुपए का गबन करने के संबंध में दी गई। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में आरोपित को आज आईपीएस ओरिया सोसायटी सेक्टर-88, फरीदाबाद से काबू किया। काबू किए गए आरोपित का नाम विपिन कुमार निवासी गांव खेड़ा सुल्तानपुर, गुरुग्राम है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

भतीजी ने रची एक खौफनाक साजिश.चाचा की हत्या करवा दी सभी सदस्यों पर हत्या का केस दर्ज करवा दी.प्रेमी संग मौज मस्ती के साथ रहना चाहती थी।

Ajit Sinha

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीजीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 4 बेटों के होते हुए भी घर में दवा- पानी के लिए तरस रहे बुजुर्ग की पुलिस ने ली सुध,उपलब्ध करवाई मेडिकल सुविधाएं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x