Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 17 वर्षीय किशोर का रेलवे लाइन पर मिला दो हिस्सों में शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद में स्थित कृष्णा कॉलोनी सेक्टर 20 में शनिवार और रविवार की रात लगभग सुबह 1:00 बजे 17 वर्षीय धर्म सिंह का शव रेलवे लाइन पर दो हिस्सों में मिला । मृतक धर्म सिंह के भाई विजय ने बताया की बीती रात लगभग 1:00 बजे के करीब धर्म सिंह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था लेकिन वह घर नहीं पहुँचा । पड़ोसियों ने बताया कि उनके घर के कुछ दूरी पर शराब पी रहे कुणाल ,शेरा और दीपक से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उन्होंने धर्म सिंह को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया शोर-शराबा सुनकर अन्य पड़ोसी जाग गए और उन्होंने उनके घर का दरवाजा खटखटाया और उन्हें इस झगड़े की जानकारी दी।

झगड़े की जानकारी मिलने के बाद विजय अपने भाई को खोजने के लिए बाहर निकला लेकिन उसका भाई नहीं मिला रेलवे के की पटरी पर उसके भाई के शव के दो टुकड़े मिले। विजय ने धर्म सिंह के साथ मारपीट करने वाले युवकों पर मार- पीट कर रेलवे ट्रैक पर फेंक कर हत्या करने के आरोप लगाएं हैं ।वहीं, इस मामले में जीआरपी थाने की पुलिस का कहना है कि उन्होंने परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि तीन युवकों से मृतक का झगड़ा हुआ था और उसी दौरान डायल 112 पुलिस आती देख वह इधर उधर भागने लगे तभी भागते समय मृतक धर्म सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

Related posts

गुरुग्राम न्यायालय परिसर में रिकार्ड रुम में आगजनी की घटना के बाद सुरक्षा एवं अनुसंधान संबंधी आवश्यक सूचना ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :वाईएमसीए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक दिन का वेतन मुख़्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में ऊंची- नीचे सड़क के बीच फंसी ये कार, इसकी वजह से जाम में फंसी कई बड़ी -बड़ी गाड़ियां।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x