Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो , रोहतक की टीम ने आज भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक की टीम ने  आज शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मामले में फरार आरोपित  प्रवीण कुमार उर्फ प्रवीण शर्मा नायब तहसीलदार रोहतक को गिरफतार किया है। आरोपित  को न्यायालय के सम्मुख पेश किया जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। मामला यह था कि शिकायत कर्ता ने एसीबी रोहतक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी माता के नाम मॉडल टाउन, रोहतक में 160 गज की एक दुकान उसकी माता के नाम रजिस्ट्रड है। उसकी माता इस दुकान की डीड उसके नाम करवाना चाहती है।

इस सम्बन्ध में वह प्रवीण कुमार उर्फ प्रवीण शर्मा, नायब तहसीलदार रोहतक व मंजीत, रजिस्ट्री क्लर्क, (रीडर तहसीलदार) से तहसील कार्यालय रोहतक में मिला। उनके द्वारा उसको साहिल डीड राइटर चैम्बर नं. 33, तहसील परिसर, रोहतक से मिलने के लिए  कहा गया। जब वह चैंबर न. 33 में जाकर साहिल उपरोक्त से मिला तो साहिल ने उसने कहा कि प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार व मंजीत क्लर्क उसकी माता के नाम से उसके नाम  दुकान की डीड करवाने की एवज में उससे 1,80,000/-नकद बतौर रूपये रिश्वत की मांग कर रहे है। साहिल उपरोक्त द्वारा यह भी कहा गया कि अगर वह रिश्वत राशि देगा तो वह उसकी दुकान की डीड उसके नाम करवा देगा।शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी रोहतक द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित  साहिल उपरोक्त को शिकायत कर्ता से 1,00,000/-नकद बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफतार किया गया तथा आरोपितों  के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 24 दिनांक 09.10.2024 धारा 7/7ए,13(1) बी, 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में साहिल डीड राइटर (प्राइवेट व्यक्ति) के विरुद्ध दिनांक 7.11.2024 चालान न्यायालय में दिया जा चुका है।

Related posts

नकली घी बनाने वाली एक फैक्ट्री में छापेमारी, 1500 किलोग्राम नकली घी और 55 लीटर एसेंस बरामद की गई हैं।

Ajit Sinha

मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में वैश्यवृति करने का धंधा करने के मामले में,9 लड़के और 14 लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा-देखें वीडियो    

Ajit Sinha

शगुन योजना: पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, 1 अप्रैल से लागू- अब तक कुल 18 कर्मियों को मिला लाभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x