Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: थाना सेक्टर-17 ने व्यापारी को ब्लैकमेल कर चार लाख रूपए मांगने वाली तीन महिलाओं सहित चार को अरेस्ट किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती अपने जाल मे फंसाकर कारोबारी को दिल्ली बुलाकर बनाई अश्लील फोटो। ब्लैकमेल कर 1,70,000/- रुपये ऐठे। फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रूपए  और मांगे । बदनामी के ङर से कारोबारी ने की आत्महत्या ,आरोपियो के खिलाफ सेक्टर- 17 थाना में मुकदमा दर्ज । पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाली गैंग के 5 आरोपियो को दिल्ली से किया काबू, अनुसंधान जारी है।
 
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मृतक कारोबारी शंकर नरूला के पुत्र अनुराग ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि कुछ दिनों से मेरे पिताजी बहुत परेशान थे मैंने उनकी परेशानी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि  जिसे मदद की जरूरत थी, उसने मदद के नाम पर मेरे पिताजी के खाते से फोन पे द्वारा ₹50000 ट्रांसफर करा लिए यह अकाउंट किसी अरबाज रिजवी के नाम से था मदद करने के बदले में शुक्रिया अदा करने के लिए दिल्ली बुलाया। वहां पर नाजिया नाम की एक और लड़की मिली, नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे पिताजी शंकर नरूला की गंदी फोटो बना ली  और  झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ₹120000 ऐठं लिए ।फोटो वायरल करने की धमकी देकर ₹4 लाख और मांगे। ब्लैकमेल करने वाली गैंग से परेशान होकर मेरे पिताजी शंकर नरूला ने आज आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। आत्महत्या की सूचना पर उच्च अधिकारी व क्राईम ब्रांच टीम मौके पर पहुँची मृतक कारोबारी के शिकायतकर्ता  अनुराग नरुला की शिकायत पर षङयन्त्र के तहत पैसे ऐठने और कारोबारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की कई धाराओ के अंतर्गत थाना सैक्टर-17 फरीदाबाद मे मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की माने तो क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप में फसाने वाली गैंग की 4 सदस्य  ईशा, जीनत ,आशिया और जूही और अरबाज रिजवी सहित 5 आरोपियो को दिल्ली से किया काबू ,अनुसंधान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस अब रात्रि के समय सवारी के इंतजार में सड़क पर खड़ी महिलाओं को सुरक्षित घर तक छोड़ कर आएगी -सीपी।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल दो बदमाशों समेत, 4 पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; वार्ड न. 20 की पार्षद हेमा बैंसला ने आज गांव मेवला महाराजपुर के बुजुर्गो के साथ मिलकर टयूबवैल का किया उदघाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x