Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ढेड़ लाख रूपए की सुपारी देकर पडोसी की हत्या करवाने से पहले ही पुलिस ने चार आरोपितों को धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच , बदरपुर बॉर्डर की टीम ने आज ढेड़ लाख रूपए की सुपारी देकर पडोसी की हत्या करवाने, वारदात देने से पहले ही अरेस्ट कर लिया। और एक शख्स की जिंदगी पुलिस ने बचा ली। पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित चार आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया हैं। इस प्रकरण में मुख्य आरोपित सचिन हैं जो ढेड़ लाख रूपए की सुपारी देकर अपने पडोसी गौरव की रंजिशन हत्या करवाने की कोशिश की।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपितों  में नदीम, शाह आलम. दिनेश तथा सचिन का नाम शामिल है। आरोपित  नदीम तथा शाह आलम दिल्ली के संगम विहार,  दिनेश पलवल तथा सचिन फरीदाबाद के पल्ला एरिया का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम पल्ला थाना एरिया में गश्त कर रही थी इस दौरान एक गुप्त सूचना सूत्रों से  प्राप्त हुई कि आरोपित अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित नदीम, दिनेश तथा शाह अलम को काबू कर लिया।

आरोपितों  के कब्जे से 1 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस तथा 1 अवैध चाकू बरामद किया गया। आरोपितों  को थाने लाकर उनके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  सुपारी लेकर पल्ला एरिया के रहने वाले गौरव नाम के व्यक्ति की हत्या करने की फिराक में थे। आरोपितों  ने बताया कि वह सुपारी उन्हें सचिन नाम के व्यक्ति ने दी थी जिसने उन्हें हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपए में डील पक्की की थी। आरोपितों  ने बताया कि वह गौरव की रेकी कर रहे थे और मौका मिलते ही उसकी हत्या करने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  नदीम तथा शाह आलम के खिलाफ दिल्ली के संगम विहार में हत्या तथा लड़ाई- झगड़े के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित  नदीम अभी कुछ दिन पहले ही जेल से सजा काटकर बाहर आया था।

आरोपितों  की शिनाख्त पर सुपारी देने वाले आरोपित  सचिन को भी अरेस्ट  किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपित सचिन ने बताया कि कुछ महीने पहले उसका उसके पड़ोसी गौरव के साथ झगड़ा हुआ था जिसमें गौरव ने उसके साथ मारपीट की थी। सचिन इसी झगड़े को लेकर गौरव के साथ रंजिश रखने लगा और उसने गौरव की हत्या करने की योजना बनाई। आरोपित  दिनेश सचिन का रिश्तेदार है। सचिन ने दिनेश को इसके बारे में बताया और हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए उन्हें सुपारी दी थी परंतु क्राइम ब्रांच ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपितों  को अरेस्ट  करके गौरव की जान बचा ली। पूछताछ पूरी होने के पश्चात सभी आरोपितों  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर अपराध रोकने को लेकर पुलिस महानिदेशक ने निजी तथा सरकारी बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद : टीवी पत्रकार हरीश गौड़ की धर्मपत्नी व पत्रकार सचिन गौड़ की चाची स्व. कृष्णा गौड़ की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे शहर के दिग्गज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन, प्रौद्योगिकी के गुलाम न बने, करें संतुलित उपयोगः प्रो. सोनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x