Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में विस्तार, 17 पदाधिकारी घोषित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 17 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन चौधरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी बदरुद्दीन अडबर और प्रदेशाध्यक्ष सर्वजीत मसीता व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद अल्पसंख्यक सेल में एक जिला संयोजक सहित 17 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की हैं। जेजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव के पद पर सिरसा निवासी बलवीर सिंह और हरबेल सिंह, प्रदेश सचिव के पद पर पलवल निवासी आवेश खान और नूंह निवासी साहुन खान तथा प्रदेश सहसचिव के पद पर फरीदाबाद निवासी खुर्शीद अल्वी को नियुक्त किया हैं।जेजेपी ने कैथल जिले में बलविंद्र को अल्पसंख्यक सेल का जिला संयोजक बनाया हैं। इनके अलावा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में टोहाना में अवतार सिंह, गुहला में भूपेंद्र सिंह, कलायत में नजीर खान, कैथल में सुरेंद्र गिल, पूंडरी में गुलाब सिंह, बहादुरगढ़ में फरीद आलम, बादली में विक्रम चौहान, महम में सलीम खान भराना, गढ़ी सांपला किलोई में सलीम खान धमर, कलानौर में अमित और रोहतक में मनीष हलका अध्यक्ष होंगे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 4 आईएएस और 6 एचसीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर की कमी दूर करना हमारी प्राथमिकता, बॉन्ड पॉलिसी पर सीएम से करूंगा चर्चा – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

महंगाई और पेट्रोल-डीजल वृद्धि से टूटी आम आदमी की कमर : बलजीत कौशिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x