Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले मुख्य सिपाही देवी दयाल के परिवार के साथ खड़ी सोनीपत पुलिस, 25 लाख का चेक सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट           
सोनीपत: कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले मुख्य सिपाही देवी दयाल के परिवार की सहायता के लिए सोनीपत पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने एकजुट होकर ₹25,05,200 (पच्चीस लाख पांच हजार दो सौ रुपये) की राशि एकत्रित की। पुलिस आयुक्त ममता सिंह, IPS, ADGP ने यह राशि मुख्य सिपाही देवी दयाल की पत्नी को चेक के माध्यम से सौंपते हुए परिवार के प्रति संवेदना एवं सहयोग व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनाक्षी सिंह IPS, पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादयान IPS तथा अकाउंटेंट एएसआई  सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।            

मुख्य सिपाही देवी दयाल पुत्र रिछपाल निवासी गांव नामुण्डा जिला पानीपत, कुंडली थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक वाहन की टक्कर लगने से अपने प्राण गंवा बैठे थे। कर्तव्य के दौरान उनका निधन सोनीपत पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस मानवीय पहल के लिए पुलिस आयुक्त ममता सिंह सहित सोनीपत पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले के सभी पुलिस जवानों का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि साथी पुलिसकर्मी के परिवार की मदद के लिए जवानों द्वारा स्वेच्छा से किया गया यह योगदान सोनीपत पुलिस परिवार की एकजुटता, संवेदनशीलता और भाईचारे का प्रतीक है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सोनीपत पुलिस अपने प्रत्येक जवान और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मी का योगदान सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।सोनीपत पुलिस मुख्य सिपाही देवी दयाल के कर्तव्य, समर्पण और बलिदान को सदैव सम्मान के साथ याद रखेगी तथा उनके परिवार के साथ हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।

Related posts

5 स्टार होटल का मालिक बन कर कनाडा के एक बड़े कारोबारी से साढ़े 5 करोड़ रूपए ठगने वाले एक शख्स को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

प्लॉट को लेकर हुए विवाद में, घर में घुसकर हमलावरो लाठी-डंडों व रॉड से महिला को उसके मासूम बच्चों के सामने जमकर पीटा।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 8 सेमी पिस्टल व 7 शार्ट गन के साथ तीन तस्करों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x