Athrav – Online News Portal
नोएडा वीडियो

तेज़ रफ़्तार बेकाबू कार टोल प्लाजा में दो को मारी टक्कर मार कर टोल प्लाजा मे बने केबिन मे जा घुसी,सीसीटीवी मे कैद-देखें  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा एनएच 91 स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कार, टोल प्लाजा पर मौजूद एक महिला और पुरुष को टक्कर मारते हुए टोल प्लाजा पर बने केबिन को तोड़ते हुए, दूसरी कार के बीच  जाकर फंस गई. इस हादसे मे दो लोग घायल हो गए. पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दादरी थाने की पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.  

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार के चलते हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है,  एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर तब देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार एनएच 91 स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर एक महिला और पुरुष को रौदती हुई तीव्र गति से आगे बढ़ी और टोल प्लाजा के केबिन को तोड़ते हुए दूसरी कार से जा टकराई.  

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोल प्लाजा पर खड़ी एक कार टक्कर लगते ही तेजी से आगे बढ़ गई. पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. टोल प्लाजा कर्मचारियों ने हादसे की सूचना दादरी कोतवाली पुलिस को दी.  

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया और दोनों घायलों को उपचार के लिए दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Related posts

अंधेरी गलियों में चल रहा था देह व्यापार का कारोबार, संचालिका समेत 7 अरेस्ट , 2 लड़कियों को किया रेस्क्यू-वीडियो देखें

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में छात्र ने 20वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या।

Ajit Sinha

आशियाना बनाना हुआ महंगा, रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज के रेट 25% तक बढ़ाए गए, किसानों का मुआवजा बढ़ा कर 4300 किया गया।    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x