Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

वेब सीरीज जामताड़ा-2 देख कंपनी का डाटा चुराने की तकनीक सीखा और धोखा धड़ी कर कम्पनी को चूना लगाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
वेब सीरीज देखकर मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी का डाटा चोरी करने वाले आरोपी को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड कंपनी की तरफ 18 जून को दर्ज कराई गई एफआईआर की जांच दौरान मिलीं जानकारी के आधार पर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है. पुलिस ने आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल, फर्जी दस्तावेज और विजिटिंग कार्ड बरामद किया है।

साइबर क्राइम पुलिस के गिरफ्त खडे कम्पनी से डाटा चोरी करने वाला आरोपी हवा सिंह पुत्र चतर सिंह को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया गया है। हवा सिंह ने वेब सीरीज जामताड़ा-2 देख कर कम्पनी का डाटा चुराने की तकनीक सीखा गया और बाद में APML कंपनी के ऐप की लॉग-इन आईडी और पासवर्ड को क्रैक कर कम्पनी का डाटा चुराया. एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि द्वारका दिल्ली निवासी जसविंदर सिंह अहलूवालिया ने 18 जून को साइबर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होने  कंपनी से डाटा चुराने की शिकायत की थी और बताया था कि डाटा का दुरुपयोग किया जा रहा है। जसविंदर सिंह अहलूवालिया कंपनी के समूह अध्यक्ष और सीईओ हैं। उनकी कंपनी एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक लॉजिस्टिक्स संगठन है, जो देशभर के ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है।

एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी हवा सिंह पहले  APML कम्पनी में काम करता था, बाद में खुद का पैकर्स एंड मूवर्स का कार्य शुरू कर दिया। आरोपी ने एक वेब सीरीज जामताड़ा-2 देखकर कम्पनी का डाटा चुराने की तकनीक सीखा गया और बाद में APML कंपनी के ऐप की लॉग-इन आईडी और पासवर्ड को क्रैक कर कम्पनी का डाटा चुराया. आरोपी  हवा सिंह ने कम्पनी के चोरी किए गए  का इस्तेमाल खुद का पैकर्स एंड मूवर्स के लिए शुरू किया और कर्मचारी बनकर ग्राहकों को कॉल कर बात कर APML कम्पनी के कार्य को प्रभावित किया करता था और जिससे कम्पनी को नुकसान हो रहा था।

Related posts

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित और इंटरनैशनल महिला रेसलर के पति के गले से चेन लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha

घरेलू सहायिका ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर लाखों रूपए नकद और कीमती सामान लेकर हो गई रफूचक्कर

Ajit Sinha

बीबीए के छात्र की गुमशुदगी की जांच कर रही पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा ,4 साथियों ने गला दबाकर की हत्या,ग़ाढ़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x