Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी गोल्ड, सिल्वर मैडल जीता है, दिसम्बर में नासिक में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में सिलेक्ट हुए है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय सब जूनियर,जूनियर,सीनियर प्रतियोगिता का आज विधिवत समापन हो गया। यह आयोजन जवाहर कालोनी स्थित वीएम सी.सै स्कूल में चल रहा था। इस अवसर पर चेयरमैन डा. बलराम आनन्द, प्रधान सुनील शर्मा,राजेश शर्मा, सचिव रविन्द्र गोला, कोषाध्यक्ष यश आनन्द के संयोजन में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नम्बर-5 की पार्षद ललिता यादव, एडवाकेट तेज सिंह शेखावत,रागिनी, वीएम स्कूल की डायरेक्टर हिमान्शी ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार बांटे।



इस मौके पर विशेष रूप से अजय यादव, अमन, सुनीता, सतीश पांचाल, दलविन्द्र खन्ना, नवीन गौतम, अशोक, राहुल रेवाड़ी, दीपक त्यागी, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे। किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद प्रथम, पानीपत द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रेवाड़ी के खिलाड़ी रहे। प्रधान सुनील शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी गोल्ड, सिल्वर मैडल जीता है, वह दिसम्बर माह में नासिक में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में सिलेक्ट हुए है। चेयरमैन डा. बलराम व प्रधान सुनील शर्मा ने सभी अतिथि गणों व वीएम स्कूल प्रबंधन का आभार प्रकट किया है।

Related posts

फरीदाबाद:महिला दिवस पर सफाई कर्मियों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बांटी सुरक्षा किट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भ्रष्टाचार और कालाधन विरोध दिवस के रूप में मनाया गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सैक्टर 3 चौकी इंचार्ज रामनाथ व एएसआई क्राईम ब्रांच, सैक्टर 85 सुरेन्द्र डागर के सहयोग ने 8 फुट लम्बे अजगर को ज़िंदा पकड़ा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!