Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सैक्टर 3 चौकी इंचार्ज रामनाथ व एएसआई क्राईम ब्रांच, सैक्टर 85 सुरेन्द्र डागर के सहयोग ने 8 फुट लम्बे अजगर को ज़िंदा पकड़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सैक्टर तीन पुलिस चौकी इंचार्ज रामनाथ ने सुझबुझ का परिचय देते हुए तीन घंटे की मशक्कत के बाद ए एस आई क्राईम ब्रांच, सैक्टर 85 सुरेन्द्र डागर के सहयोग से लगभग आठ फुट लम्बे अजगर को ज़िंदा पकड़ने में सफलता हासिल की।
सैक्टर तीन व प्रेम नगर झुग्गियों के बीचों-बीच गुड़गांव कैनाल बह रही है। प्रेम नगर व सैक्टर तीन में हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। आज गुड़गांव नहर में पानी ना होने के कारण अजगर तैरता हुआ दिखाई दिया जिसकी रतन लाल राणा ने तुरंत सूचना सैक्टर तीन चौंकी इंचार्ज रामनाथ को दी। मौके पहुंच कर तुरंत कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी ने सैक्टर 85 क्राईम ब्रांच में कार्यरत और अजगर पकड़ने में माहिर ए‌ एस आई सुरेन्द्र डागर को फोन घटना स्थल पर बुलवा लिया। बहादुरी का परिचय देते हुए सुरेन्द्र डागर ने स्थानीय निवासी आकाश के सहयोग आठ फुट लम्बे अजगर को पकड़ लिया। पुलिस विभाग के कर्मचारी ए एस आई समय सिंह, ए एस आई सुरेश कुमार, आजाद सिंह व सिपाही प्रवीन कुमार ने बड़ी मुश्किल जमा हुईं भीड़ को काबू किया।

Related posts

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच, ऊँचा गांव ने आज दो प्रदेशों के इनामी बदमाश को देशी पिस्तौल सहित किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव की आड़ में और ओल्ड एमसीएफ के अधिकारियों की मिलीभगत से आई अवैध दुकानों की बाढ़-होगी कार्रवाई।

Ajit Sinha

हरियाणा: सरकारी विभागों में ग्रुप सी व डी श्रेणी व गैर-राजपत्रित शिक्षण पदों के लिए ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल’ का शुभारंभ किया।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x