Athrav – Online News Portal
नई दिल्ली मनोरंजन

किसान पिता ने शादी के बाद हेलीकॉप्टर से किया बेटी को विदा, बचपन का सपना किया पूरा

जयपुर: राजस्थान में एक किसान पिता ने अपनी बेटी के बचपन के सपने को पूरा करते हुए उसे ससुराल हेलीकॉप्टर से विदा किया. कई सालों तक विदेश में काम करने के बाद झुंझुनू जिले में स्थित अपने गांव लौटे किसान महेंद्र सिंह की बेटी रीना ने अपने पिता से अक्सर पूछती थी, “आप प्लेन में आते जाते रहते हैं. मैं कब प्लेन में बैठूंगी और आसमान की सैर करूंगी.”



हालांकि, महेंद्र सिंह अपनी बेटी की अधिकांश मांगों को पूरा कर चुके थे, लेकिन यह एक मांग बची हुई थी, ऐसे में उन्होंने बेटी की शादी के शुभ अवसर पर इस मांग को पूरा किया. उन्होंने इसके लिए चॉपर को बुक किया और बेटी को ससुराल इस तरह से विदा करने के लिए प्रशासन से इजाजत लेकर सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया. रीना ने इस खुशी के मौके पर अपने सभी दोस्तों को बुलाया था.

Related posts

गर्मी में नल के पास बैठा था किंग कोबरा, शख्स ने मुंह पर बाल्टी से डाला पानी, तो हुआ ऐसा, देखें वीडियो

Ajit Sinha

मोदी सरकार ने DICGC के माध्यम से, 400 करोड़ रुपये से अधिक सीधे पीड़ित जमाकर्ताओं के खातों में स्थानांतरित किए: सूर्य 

Ajit Sinha

देश में हुनमाल चालीसा का पाठ करना राजद्रोह है, क्या निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करना राजद्रोह है- बीजेपी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!