Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

खाना परोसने में विलंब होने पर ट्रैक्टर से कुचल कर ढाबा संचालक प्रवीण की सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: ढाबा संचालक की ट्रैक्टर से कुचल कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में होडल अपराध शाखा की टीम ने आज एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम कुलदीप है,जबकि इसका दूसरा साथी अभी भी फरार है, जिसका नाम सत्येंद्र है, पुलिस का दावा है फरार आरोपित जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। सनसनीखेज हत्या का कारण खाना परोसने में देर होने पर ढाबा संचालक से हुई थी कहासुनी व गाली -गलौज। पुलिस प्रवक्ता ने आज मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में सौंध गांव के रहने वाले बाल चंद ने बताया कि उनका बेटा प्रवीण गांव स्थित सुंदर नगर में ढाबा चलाता था। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे दो युवक बुलेट से ढाबे पर आए। इनमें से एक गांव नांगल जाट का रहने वाला कुलदीप था, जो पहले भी ढावे पर आ चुका था। कुलदीप ने शराब मांगी और रोटी बनाने को कहा।

प्रवीण ने मना किया तो आरोपित कुलदीप ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित मौके से चले गए। इसी रंजिश में करीब 40-45 मिनट बाद कुलदीप ट्रैक्टर लेकर वापस आया। आरोपित कुलदीप ने योजना बनाकर पहले ट्रैक्टर इधर-उधर घुमाया और सही मौका देखकर जान से मारने की नीयत से प्रवीण के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुलदीप ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। प्रवीण को इलाज हेतु होडल के सिविल अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उनका कहना है कि आज मंगलवार को सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में गठित जांच इकाई ने मामले में फरार चल रहे आरोपित गांव नांगल जाट निवासी कुलदीप को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनकी खाना बनाने में हुई देरी को लेकर ढाबा संचालक से कहासुनी व गाली गलौज हो गई थी जिसका बदला लेने की नीयत से अपने साथी गांव निवासी सत्येंद्र के साथ मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित को वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद करने हेतु पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपित को विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई जारी है। मामले में फरार दूसरे आरोपित सत्येंद्र भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा जिसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Related posts

सन्नी रावल मर्डर केस में तीन नाबालिग दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में, गहनता से पूछताछ कर रही है , पुलिस

Ajit Sinha

18 लोगों की हत्या करने वाला खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजारा को उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ हुई एनकाउंटर में मारा गया।

Ajit Sinha

मनीष सिसोदिया बेहद कट्टर ईमानदार व देशभक्त आदमी हैं, उन पर लगा केस बिल्कुल झूठा है- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x