Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सन्नी रावल मर्डर केस में तीन नाबालिग दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में, गहनता से पूछताछ कर रही है , पुलिस

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
सूरजपुर थाना इलाके के गांव जैतपुर से 10 जून से गायब 16 वर्षीय सन्नी रावल का शव थाना जेवर क्षेत्र के गांव दयानतपुर नहर की पुलिया के पास से बहता हुआ मिलने से परिवार में मचा कोहराम, परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है. जेवर पुलिस ने शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम ले लिए भेज दिया है.मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने दोस्तों पर हत्या करने की आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सन्नी की उसके कुछ दोस्तों से कहासुनी चल रही थी। उन्हें आशंका है कि उन्हीं दोस्तों ने मिलकर साजिश के तहत सन्नी की हत्या की और सबूत छुपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर संदिग्ध हालात और चोटों के निशान पाए गए हैं। जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तत्काल सन्नी के तीन नबालिक दोस्तों को हिरासत में लिया है,और पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। मोबाइल लोकेशन,कॉल डिटेल, और घटनास्थल की तकनीकी जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा का कहना है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related posts

हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) दिल्ली पुलिस का शपथ समारोह आयोजित।

Ajit Sinha

थाईलैंड से गैंगस्टर साहिल चौहान उर्फ साहिल राणा, जो एक कुख्यात और खतरनाक अपराधी है, को डिपोर्ट किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चाकू की नोक पर सोने की चैन लूटने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया, 10 वारदातों का खुलासा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x