Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

पत्नी के सामने बदमाशों ने पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी,दो आरोपित पुलिस हिरासत में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ बाजार के लिए निकले एक शख्स की बदमाशों ने चाकू से गोदकर सरेआम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।  मृतक की पहचान सचिन उर्फ बाबा के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि गैंगवॉर में सचिन की हत्या की गई  है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और हत्या की वजह जानने में जुटी है।

सचिन परिवार के साथ त्रिलोकपुरी 5-ब्लॉक में रहते थे। फैमिली में मां,पत्नी खुशी और अन्य सदस्य हैं,गत बुधवार शाम तकरीबन 4 बजे सचिन अपनी पत्नी ख़ुशी के साथ त्रिलोकपुरी के 6-ब्लॉक में खरीदारी करने के लिए गया था। इसी दौरान दो बदमाश आए और उन्हें घेर लिया। पत्नी के सामने ही एक बदमाश ने पहले ईंट से सचिन पर हमला कर दिया।

इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला करने का प्रयास किया। मौके पर काफी लोग होने के बावजूद किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। खून से लथपथ सचिन को उसकी पत्नी किसी तरीके से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में शामिल दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ कर हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा  है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल घर वापस लाने में अग्रणी बनी हरियाणा पुलिस

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आईसीजेएस-सीसीटीएनएस परियोजना में प्रगति डैशबोर्ड पर हरियाणा पुलिस रही प्रथम।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस में रंगीन और उत्साही पासिंग परेड, 2780 1240 महिला सहित बैच नंबर 124 के कांस्टेबल की भर्ती

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x