Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में होटल पर खाने के पैसे मांगने पर गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों का पुलिस टीम ने गंजा कर निकला जुलूस-वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली से सटे फ़रीदाबाद में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा पुलिस ने होटल पर तोड़फोड़ कर गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों को न केवल गिरफ्तार किया बल्कि उन्हें गंजा कर उसी होटल पर पैदल मार्च कराते हुए लेकर पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर मौका मुआयना कराने के लिए लेकर आई थी वही पुलिस की यह सख्त चेतावनी दी है की फरीदाबाद में किसी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोबाइल कैमरे में कैद इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए किस प्रकार पुलिस और कानून के भय से बेखौफ बदमाश एक होटल पर जमकर आतंक मचा रहे हैं। बता दें कि यह फरीदाबाद के थाना कोतवाली इलाके की हैं जहां पर गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर न केवल उन्हें गंजा किया गया बल्कि उनका पैदल मार्च भी निकला गया।

दरअसल में घटना बीते 20/21 अक्टूबर यानी दीपावली की रात की है जब यह बदमाश अपने कुछ साथियों के साथ लगभग 11:00 बजे होटल पर कुछ खाना पीने के लिए आए थे। पीड़ित दुकानदार नीरज ने बताया कि यह बदमाश कार में ही खान और पीने की सर्विस मांग रहे थे भीड़ ज्यादा होने के चलते उन्होंने कार में सर्विस देने से मना कर दिया जिसके चलते बदमाश तैश में आ गए और दुकान पर आकर वह झगड़ा करने लगे तब उन्होंने उनसे खाने के पैसे मांगे लेकिन बदमाशों ने उन्हें पैसे नहीं दिए और उनसे मारपीट शुरू कर दी जैसे तैसे उन्हें धक्का देकर दुकान से भगा दिया गया लेकिन फिर बदमाश प्लानिंग के तहत लगभग 3:00 बजे इकट्ठा होकर आए लगभग दर्जन भर बदमाशों ने आते ही उनकी दुकान पर हमला कर दिया उनके हाथ में जो लगा वह उसी से मारते हुए चले गए उनके हाथों में लाठी डंडे से इस घटना में दुकान के मालिक के साथ-साथ उन्हें भी चोटें लगी है इस घटना की जानकारी उन्होंने फोन कर पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस घटना के 1 घंटे बाद पहुंची थी वह चाहते हैं कि ऐसे बदमाशों के खिलाफ सख्त से कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उनकी दुकान पर उसी बदमाश ने दूसरी बार अपने कुछ अन्य साथियों के साथ हमला किया है। फिलहाल आज पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर उनके होटल पर लाई थी पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट है।वहीं,घायल होटल संचालक की मां ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर संतुष्टि जताते कहा कि बदमाशों ने उनके बेटे को केवल पैसे मांगने के चलते बुरी तरह मारा था जिसके चलते उनके बेटे को चोट आई थी यदि उनके पास रुपए नहीं तो वह बता देते तो बोल देते कल दे देंगे । वह चाहती है कि ऐसे बदमाशों के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।उधर , फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि घटना बीते 20/21 तारीख की रात की है जब एनआईटी एक नंबर स्थित अपना भोजनालय पर खाने के पैसे मांगने को लेकर होटल संचालक के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की थी इसके बाद होटल संचालक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने तीन बदमाशों को आज गिरफ्तार कर लिया जिन्हें होटल पर मौका मुआयना के लिए पुलिस लेकर पहुंची थी उनकी परेड कराई गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी और फरीदाबाद में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

आपसी विवाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के एक मामले में 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :दशहरा त्यौहार मनाने की अनुमति न देने का मामला पहुंचा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के दरबार में, कमेटी बनाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जो व्यक्ति जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करता है, उसकी मदद स्वयं भगवान करते हैं,कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x