Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

वर्ष-2020 में हुई हत्या की रंजिश रखते हुए 37 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हेलीमंडी में एक होटल संचालक की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या करने व एक अन्य को चोट मार कर घायल करने के मामले में अपराध शाखा मानेसर की टीम ने आज सोमवार को मुख्य आरोपित व साजिश कर्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम ऋतिक निवासी गांव जाटौली, गुरुग्राम  है, को जम्मू से गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस सनसनीखेज हत्याकांड में कुल 8 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है। उसमें दो आरोपित शूटर है।

आरोपितों के नाम 1. विक्की निवासी टोडापुर हेली मंडी, गुरुग्राम, 2. हर्ष निवासी टोडापुर हेली मंडी, गुरुग्राम, 3. विशाल निवासी टोडापुर हेली मंडी, गुरुग्राम , 4. पुनीत निवासी गांव बोहडा कलां, गुरुग्राम 5. विपिन निवासी हेलीमंडी, गुरुग्राम, 6. मंथन शर्मा निवासी गांव जाटोली, गुरुग्राम 7. निखिल निवासी गांव जाटोली, गुरुग्राम व 8. सौरभ निवासी गांव मुरबई का पूरा जिला मुरैना (मध्य-प्रदेश) हैं। मरने वाले होटल संचालक का नाम दीपेंद्र उर्फ मोनू निवासी जाटौली व घायल का नाम महेन्द्र निवासी उत्तर-प्रदेश हैं। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई गई है। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो,अंबाला की टीम ने आज खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कार्यरत उप निरीक्षक को 21000 रूपए रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:नए तीन नए कानून को लागू करने,हिंसक अपराध नियंत्रण तथा नशा मुक्त अभियान पर बैठक आयोजित।

Ajit Sinha

युवा पुलिसकर्मियों का चयन करते हुए उन्हें दिया जाएगा उच्च स्तरीय शस्त्र संचालन प्रशिक्षण, 21 अक्टूबर से शुरू होगा कोर्स

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x