Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

17 वर्षीय किशोर का अपहरण करके सनसनीखेज हत्या करने के मामले में तीन और आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: देवी लाल कॉलोनी के पास से एक 17 वर्षीय किशोर की अपहरण कर उसकी हत्या करने के एक सनसनीखेज मामले में तीन आरोपितों को अपराध शाखा , सेक्टर -10 गुरुग्राम की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम 1. अमरदीप निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-9A, गुरुग्राम, 2. अरुण निवासी गांव मधुमधवी जिला भिवानी व 3. शिवम निवासी देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम के है। अब तक इस मुकदमे में कुल 11 आरोपितों को गिरफ्तार किए जा चुके है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13.01.2025 को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर -9A, गुरुग्राम की पुलिस को एक लिखित शिकायत दिनांक 12.01.2025 को सांय समय करीब 07:30 बजे देवीलाल बोर्ड नजदीक चर्च, गुरुग्राम से उसके बेटे का अपहरण करने के सम्बन्ध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम में अपहरण से सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहरण किए गए किशोर का शव दिनांक 15.01.2025 को नजदीक गांव बसई, गुरुग्राम से बरामद किया गया और मुकदमा में हत्या से संबंधित धाराएं ईजाद/जोड़ी गई। उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 19.04.2025 को 3 और आरोपितों को बसई चौक, गुरुग्राम से काबू करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपितों के नाम 1. अमरदीप निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-9A, गुरुग्राम, 2. अरुण निवासी गांव मधुमधवी जिला भिवानी व 3. शिवम निवासी देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम के है। अब तक इस मुकदमे कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

दो आदतन अपराधियों मकान और ऑफिस पर चला गुरुग्राम पुलिस प्रशासन का बुलडोजर, किया ध्वस्त -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

कुख्यात अपराधी रिक्की की अवैध सम्पति पर पुलिस और डीटीपी एनफोर्समेंट, गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने चलाया बुलडोजर-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

जम्मू एवं कश्मीर के सुरनकोर्ट के जंगल में सेना -पुलिस की सांझा कार्रवाई के दौरान आतंकी ठिकानों का चला पता, किया नाकाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x