Athrav – Online News Portal
नोएडा

होटल की लिफ्ट ओवरलोडिंग होने से टूटी, नौ घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, तीन को आई गंभीर चोट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर-49 स्थित एक होटल में ओवरलोड होने के कारण एक लिफ्ट टूट कर गिर गई।  इस हादसे में लिफ्ट पर सवार 9 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना 49 की पुलिस ने घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है जबकि 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं,उन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है।  नोएडा के सेक्टर- 49 स्थित बरौला गांव में स्थिति इसी रीजेंटा होटल में यह हादसा हुआ है। 

होटल प्रबंधन का कहना है कि लिफ्ट की क्षमता 5 लोगों के भार सहने की थी, लेकिन लिफ्ट में 9 लोग सवार हो गए जब लिफ्ट तीसरे और चौथे फ्लोर  के बीच थी, तभी इसकी सपोर्टिंग तार टूटने से वह ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी, और लिफ्ट के गिरने बाद मची चीख पुकार से होटल में अफरा- तफरी मच गई। लोग होटल के बाहर जमा हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसको अटैंड करने के लिए वो और उनके अन्य साथी होटल आए थे। वो ग्राउंड फ्लोर से चढ़ी थी। इसके बाद लिफ्ट गिर गई। उनके घुटने और पैर में चोट लगी है। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि हादसे में घायल 9 लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से 6 को मामूली चोटें आई थी उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है कि जब लिफ्ट और लोड हो गई थी तो उसने इसका इंडिकेशन क्यों नहीं दिया और लिफ्ट में कोई ऑपरेटर क्यों नहीं था। 

Related posts

साइबर क्राइम पुलिस के लिए बड़ी चुनौति, कोरोना काल सबसे ज़्यादा बढ़ने वाला क्राइम, 63% का इज़ाफ़ा हुआ : आलोक सिंह

Ajit Sinha

किसानो के दिल्ली कूच का असर, कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भीषण जाम, यमुना पुल पर हजारों गाड़ियों की लगी लंबी कतार, ढ़ता ट्रैफिक दबाव-वीडियो देखें

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में बाइक सवार शातिर लूटेरा घायल, कब्जे से लूटे हुए मोबाइल, बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x