Athrav – Online News Portal
नोएडा

कोहरे में सुरक्षा और नई स्पीड लिमिट की एडवाइजरी जारी की ट्रैफिक विभाग ने,15 दिसंबर से लागू-डीसीपी को सुने वीडियो में।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
गौतम बुध नगर में सीजन का पहला घना कोहरा शनिवार को दर्ज किया गया। कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के कारण हुए सड़क हादसे के बाद यातायात विभाग ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है,यमुना एक्सप्रेस-वे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और एलिवेटेड रोड पर वाहनों की गति सीमा को कम किया जा रहा है।सुबह और रात के समय विजिबिलिटी में काफी कमी आई, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में यातायात विभाग ने एक्सप्रेस वे और प्रमुख सड़कों पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों की गति सीमा में कटौती की है। डीसीपी ट्रैफिक,प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहन 75, भारी वाहन 60 किमी प्रति घंटा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहन 75,भारी वाहन 50 किमी प्रति घंटा। एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहन 50, भारी वाहन 40 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगे।

डीसीपी ट्रैफिक ने अपील की है कि लोग अपनी सुरक्षा और दूसरों की सहूलियत के लिए अपनी गाड़ियों में फॉग लाइट अवश्य लगवाएं। वाहन के पीछे की तरफ रिफ्लेक्टर लगवाएं। गति सीमा का पालन करे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं ताकि आप सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।यह गति सीमा 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी, और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

न्यू ईयर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए जारी है पुलिस का ड्रिंक एंड ड्राइव-वीडियो देखें

Ajit Sinha

फिर विवादों में घिरा गार्डन गैलरिया मॉल, नशे में धुत युवकों ने मचाया हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार  

Ajit Sinha

लिफ्ट देकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड, गोली लगाने दो बदमाश घायल, दो को पकड़ा।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x