Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

सड़क पर आते ही गाय के झुंड के पीछे भागा तेंदुआ और फिर… सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ-देखें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: उत्तराखंड के देवप्रयाग में ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.एक तेंदुआ सड़क पर आ गया और उसने गाय के झुंड पर अटैक करने की कोशिश की.लेकिन समय रहते गाय भाग निकलीं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर वैभव सिंह ने शेयर किया है. तेंदुआ रात के समय करीब 1 बजे आया था, उस वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. ऐसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.


देवप्रयाग के पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस स्टेशन के सामने गाय का झुंड और बाकी जानवर बैठे थे. जैसे ही तेंदुआ आया तो सभी भाग निकले.सड़क पर हलचल होते देख एक पुलिसकर्मी बाहर निकला तो उसको सड़क पर तेंदुआ नजर आया. वो तुरंत अंदर भागा. तेंदुआ कुछ समय तक पुलिस स्टेशन के आस-पास मंडराता रहा और फिर वहां से निकल गया. सीसीटीवी वीडियो में टाइम स्टेम्प नजर आ रहा है. उसके मुताबिक,

यह घटना 23 जुलाई की है. करीब 1 बजे तेंदुआ पुलिस स्टेशन के बाहर आया था. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने भी शेयर किया है. उनके द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के अब तक 1800 से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही कई लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. लोगों को यह वीडियो काफी शॉकिंग लगा.उन्होंने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं…

Related posts

60 करोड़ रूपए के हेरोइन और अफीम के साथ दो तस्करों को एनएच -27 , झंझारपुर ,दरभंगा , बिहार से अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

छिपकली ने पूंछ से मारा ‘थप्पड़’ तो तेंदुए ने गुस्से में किया ऐसा… देखें तस्बीर में लड़ाई का पूरा

Ajit Sinha

टेलीविजन पर क्राइम शो देख दो साल के मासूम बच्चे का अपहरण व पांच लाख की फिरौती मांगने वाले दो अपर्हणकर्ताओं को किया  गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!