Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

60 करोड़ रूपए के हेरोइन और अफीम के साथ दो तस्करों को एनएच -27 , झंझारपुर ,दरभंगा , बिहार से अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आज अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के दो सदस्यों को एनएच 27, झंझारपुर , दरभंगा , बिहार से उस समय अरेस्ट किया गया , जब ये लोग एक स्कार्पिओ गाड़ी में सवार होकर नशीला पदार्थों की बड़ी खेप सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। अरेस्ट किए गए तस्करों के नाम अभिषेक राजा , उम्र 26 साल , और निज़ामुद्दीन , उम्र 34 साल ,निवासी मुजफ्फरपुर , बिहार हैं।

इनके पास 20 किलोग्राम नशीला पदार्थ, एक स्कार्पियों गाड़ी बरामद किया हैं। इनमें 10 किलोग्राम हेरोईन व 10 अफीम हैं। इनकी कीमत बाजार में लगभग 60 करोड़ रूपए हैं। पुलिस की मानें तो ये लोग हेरोइन और अफीम को म्यांमार से मणिपुर के रास्ते भारत में तस्करी कर लाया गया था।

Related posts

दिल्ली पुलिस अब सभी 8 पुलिस स्टेशनों से साइकिलें बीट्स और पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हॉट स्पॉट के नुक्कड़ पर गश्त करेंगी ।

Ajit Sinha

मैट्रिमोनियल साइट’ के जरिए दोस्ती, नौ महीने की लिव इन रिलेशन …फिर 64 लाख ठग कर फरार -अरेस्ट।

Ajit Sinha

मेट्रो यात्रियों के लिए देश का पहला वर्चुअल शॉपिंग ऐप शुरू करेगा दिल्ली मेट्रो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x