Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

टेलीविजन पर क्राइम शो देख दो साल के मासूम बच्चे का अपहरण व पांच लाख की फिरौती मांगने वाले दो अपर्हणकर्ताओं को किया  गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:थाना रणहौला पुलिस ने आज दो साल के मासूम बच्चे को अपहरण कर के पांच लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। दोनों अपहरणकर्ताओं के कब्जे से अपहत मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

पुलिस के मुताबिक बीते 30 जनवरी को पीसीआर कॉल से सूचना मिली कि एक दो साल के बच्चे  का अज्ञात शख्स ने अपहरण करके पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग कर रहा हैं। इसके बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एक मुदकमा थाना रणहौल में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम तैयार की गई और अपर्हणकर्ताओं के द्वारा बताए गए स्थान पर फिरौती के पांच लाख रूपए लेकर अपहत बच्चे के परिजन पहुंच गए जैसे ही अपहरण कर्ताओं ने उनसे फिरौती के पांच लाख रूपए लेने पहुंचे तो पहले घात लगाए पुलिस कर्मियों ने उसे  दबोच लिया। 



और इन अपहरकर्ताओं के चंगुल से अपहत मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम राहुल कुमार निवासी मोहन गार्डन , दिल्ली (उम्र 19 वर्ष) और कुलदीप निवासी  मोहन गार्डन, दिल्ली (उम्र-19 वर्ष) बताया हैं जिसे दर्ज मुकदमे में  गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि अपहरण की ख्याल टेलीविजन  पर क्राइम शो देखने के बाद आया था। वारदात में इस्तेमाल की गई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिया गया हैं। 

Related posts

तीन कार में करोड़ों की कैश के साथ पकड़े आठ हवाला कारोबारी, रकम की गिनती में पहुंची आयकर विभाग की टीम

Ajit Sinha

एक्सपायरी डेट के खाने -पीने की सामानों को नए पैकिंग करके मॉल एवं दुकानों में बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों का सामान जब्त।

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी शासित प्रदेशों की सरकार पर कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ें छिपाने के लगाए गंभीर आरोप-देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!