Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से सात आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा, 2022 बैच के छह आईएएस अधिकारियों को सहायक आयुक्त प्रशिक्षण के तहत  के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदीप सिंह, आईएएस एसडीओ (सिविल), दक्षिण गुरुग्राम और सीईओ, माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम को  जितेंद्र कुमार के स्थान पर सम्पदा अधिकारी एचएसवीपी गुरुग्राम-2 और एलएओ गुरुग्राम और जीएमडीए का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि जितेंद्र कुमार को संयुक्त सीईओ, गुरुग्राम, मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड, गुरुग्राम लगाया गया है।

महा प्रबंधक हरियाणा रोडवेज, कुरुक्षेत्र हरप्रीत कौर को  चंद्रकांत कटारिया के स्थान पर सिटी मजिस्ट्रेट कुरुक्षेत्र लगाया गया है। चंद्रकांत कटारिया अब संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन) सहकारी समिति हरियाणा होंगे।मुख्य सचिव द्वारा आज यहां जारी एक अन्य आदेश में 6 आईएएस आफिसर नामतः अंकुर कुमार चौकस, अंजली श्रोत्रिय,अर्पित संगल, ज्योति, राहुल और शाश्वत सांगवान को क्रमशः  सहायक आयुक्त (एसी) प्रशिक्षणाधीन (यूटी) जींद, रोहतक,  हिसार, यमुनानगर ,नूंह और सिरसा लगाया गया है।

Related posts

अवैध रूप से हाॅट मिक्स प्लांट लगाना उसके मालिक को भारी पड़ गया, सीएम ने मालिक पर कराया केस दर्ज, जुर्माना भी लगाया।  

Ajit Sinha

होमगार्ड के जवानों के मानदेय में लगभग 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, अब 18000 नहीं,27000 मिलेंगें : अनिल विज

Ajit Sinha

क्या फिर से बॉर्डर सील होंगें: दिल्ली में बढ़ रहे कोविड-19 के प्रभाव से प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे- अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x