Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद नगर निगम में सडक़ निर्माण में टेंडरिंग के मामले में जारी विजिलेंस जांच को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़;हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम में सडक़ निर्माण में टेंडरिंग के मामले में जारी विजिलेंस जांच को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे और जांच में जो अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यहां हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्न काल के दौरान फरीदाबाद एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
 
मनोहर लाल ने कहा कि नगरपालिका नियम, 1976 के नियम 8 में यह उल्लेखित है कि निर्माण कार्य में 10 प्रतिशत तक ही एन्हांसमेंट की जा सकती है। इससे अधिक नहीं। हालांकि, कई मामलों में 10 प्रतिशत से अधिक भी एन्हांसमेंट की गई है। इसका कारण यह है कि नियम 8 की परिभाषित व्याख्या सही नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग को निर्देश दिए जाएंगे कि इस व्याख्या को सही किया जाए। यदि कहीं 10 प्रतिशत से अधिक एन्हांसमेंट है तो रि-टेंडर किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से तय किया गया है कि यह सडक़ तारकोल की नहीं आरएनसी की ही बननी चाहिए। इसलिए तारकोल और आरएनसी के रेट में अंतर आया। यदि उसमें किसी तरह का भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

हाउसिंग बोर्ड हरियाणा के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ विलय को अगले 45 दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा-डॉ.कमल गुप्ता

Ajit Sinha

पलवल: नवनियुक्त एसपी राजेश दुग्गल,IPS ने ली सलामी, संभाला पलवल जिले का कार्यभार

Ajit Sinha

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(आई सी ए आर ) ने विभिन्न बोर्डों में की सदस्यों की नियुक्ति

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x