Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

ऑपरेशन ‘पीछा करो’ के तहत बड़ी कार्रवाई: फर्जी NCC प्रमाण-पत्र मामले में फरार प्रोफेसर गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़; हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा प्रदेशभर में फरार एवं वांछित आरोपितों  की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन पीछा करो’ के अंतर्गत गुरुग्राम मंडल ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अभियान के तहत आज दिनांक 30.12.2025 को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित सुनील, तत्कालीन प्रोफेसर, बीसीए विभाग, अहीर कॉलेज, रेवाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित  को कल दिनांक31.12.2025 को न्यायालय, रेवाड़ी में पेश किया जाएगा।
जांच में सामने आया है कि आरोपित सुनील कुमार ने अहीर कॉलेज,रेवाड़ी में बीसीए विभाग में प्रोफेसर के पद पर रहते हुए कॉलेज स्टाफ एवं एनसीसी अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर आपराधिक षड्यंत्र रचा। इस षड्यंत्र के तहत उसने स्वयं का दाखिला फर्जी तरीके से कॉलेज अभिलेखों में दर्शाते हुए NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र अवैध रूप से प्राप्त किया। ऐसा करके आरोपित ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अनुचित लाभ अर्जित किया।इस संबंध में आरोपित  के विरुद्ध अभियोग संख्या 34 दिनांक 09.09.2025 अंतर्गत धारा 120-बी, 420, 467, 468 भारतीय दंड संहिता तथा धारा 13(1)(d) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा  दर्ज होने के उपरांत आरोपित फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन पीछा करो’ अभियान भ्रष्टाचार में संलिप्त फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हो रहा है। ब्यूरो की यह कार्रवाई राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है तथा यह स्पष्ट संदेश देती है कि कानून से बचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत बोले, जब गांव अनंगपुर में बुलडोजर आए, तो उसके आगे लेटना पड़ेगा।

Ajit Sinha

एक्सटॉरशन कॉल्स पर रोक, जनता में बढ़ा भरोसा: ‘अभेद्य’ ऐप से सुरक्षित हो रहा हरियाणा-डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक अंधविश्वासी मां ने 8 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर पलवल के गांव भगौला इलाके में फेंका, गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x