Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक व विशेष सचिव के.मकरंद पाण्डुरंग को नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग का निदेशक और विशेष सचिव तथा निदेशक , शहरी संपदा, हरियाणा लगाया गया है।          

स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे रीगन कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक),फिरोजपुर झिरका लगाया गया है।उपमंडल अधिकारी (नागरिक), फिरोजपुर झिरका,सरस्वती कुंज कॉपरेटिव हाऊस बिल्डिंग सोसायटी लिमिटेड पर आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के लिए विशेष अधिकारी तथा मेवात विकास एजेंसी, नूंह के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव अंतिल को मेवात विकास एजेंसी, नूंह का उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सरस्वती कुंज कॉपरेटिव हाऊस बिल्डिंग सोसायटी लिमिटेड पर आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के लिए विशेष अधिकारी लगाया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

कांग्रेस में लकवाग्रस्त थी देश की अर्थव्यवस्था, पीएम मोदी ने भारत को आर्थिक ताकत बनाया : निमुबेन बांभणिया

Ajit Sinha

अभय सिंह चौटाला का ऐलान, सत्ता में आने पर प्रत्येक घर से एक युवा को देंगे नौकरी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!