Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: गृह मंत्री अनिल विज ने किसान संगठनों द्वारा भारत बंद आह्वान के बीच तैयारियों की करी समीक्षा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हालिया कृषि विधेयकों के खिलाफ किसान समूहों द्वारा भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर आज राज्य में पूरी स्थिति की समीक्षा करने के लिए गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन, डीजीपी हरियाणा,मनोज यादव, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल और एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) नवदीप सिंह विर्क उपस्थित रहे।
         
हाल ही में किसानों के सामूहिक आंदोलन में राज्य पुलिस बल की प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए गृह मंत्री ने अधिकारियों को 25 सितंबर के भारत बंद के दौरान पूरी दृढता व संवेदनशीलता के साथ स्थिति से निपटने का निर्देश दिया। उन्होंने डीजीपी को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विस्तृत पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें।
          
विज ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि संपूर्ण स्थिति से निपटते हुए आमजन की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।

Related posts

चंडीगढ़: हरियाणा में सभी 143 पंचायत समितियों और 22 जिला परिषदों के सदस्यों के चुनाव के नतीजे हुए घोषित

Ajit Sinha

90 प्रतिशत से अधिक बिलों का डिजिटल भुगतान करवाने वाली पंचायतों को मिलेगी 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

Ajit Sinha

हरियाणा: गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!