Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एक 25000 के ईनामी बदमाश और उसके एक साथी सहित दो बदमाशों को अपराध शाखा पुलिस ने किया अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:अपराध शाखा,पालम विहार ने आज एक 25 हजार रूपए के एक ईनामी बदमाश सहित दो  लोगों को अरेस्ट किया हैं। इस केस में पहले ही 11 आरोपितों को अरेस्ट किया जा चुका हैं ,इन सभी आरोपितों के पास से पुलिस ने तीन देशी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस , 1 रिवाल्वर , दो डंडे व एक गाडी स्कार्पियों बरामद की हैं। अब तक इस केस में कुल 13 आरोपितों को अरेस्ट किया जा चूका हैं।

इन सभी आरोपितों के खिलाफ थाना सेक्टर -7 ए , गुरुग्राम में दर्ज हैं जिसमें उपरोक्त आरोपित को अरेस्ट किया गया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम आकाश उर्फ़ आशु निवासी बामड़ौली , थाना सेक्टर -10 ए , जिला गुरुग्राम, इस आरोपित पर 25000 रूपए का इनाम हैं, दूसरे आरोपित का नाम जसबीर उर्फ़ जस्सा निवासी अमरगढ़ , नरवाना , जिला जींद हैं।    

Related posts

कार से कुचल कर एक शख्स की हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत एक कांस्टेबल को 50000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

डॉक्टर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा:महिला मित्र के साथ छेड़छाड़ और अश्लील का हरकत करने पर हत्या की वारदात को अंजाम-अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!