Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: उप निदेशक (लेखापरीक्षा) मोहित जैन गुरुग्राम विश्वविद्यालय में हुए स्थानांतरित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद से गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में स्थानांतरित हुए उप निदेशक (लेखापरीक्षा) मोहित जैन को विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई।  हरियाणा सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार मोहित जैन को गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में स्थानांतरित किया गया है। वे मई 2017 को जे.सी. बोस विश्व विद्यालय में कार्यरत थे तथा उन्होंने विश्वविद्यालय में तीन वर्षों से अधिक की निरंतर सेवाएं प्रदान की। वित्त विभाग द्वारा विश्वविद्यालय में उप निदेशक (लेखापरीक्षा) के रूप राजीव शर्मा को नियुक्ति प्रदान की गई है।

इससे पहले, राजीव शर्मा नगर निगम, सोनीपत के उप निदेशक (लेखापरीक्षा) के पद पर कार्यरत थे। इस अवसर पर कुलपति प्रो दिनेश कुमार ने विश्व विद्यालय में मोहित जैन के कार्यकाल को सराहना बताया और कहा कि 2017 में कार्यभार संभालने के बाद से उन्होंने विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक कामकाज में सुधार लाने में विश्वविद्यालय का मार्गदर्शन किया। मोहित जैन को उनके नये दायित्वों के लिए शुभकामनाएं कुलपति ने देते हुए कहा कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय, जो अपेक्षाकृत एक नया विश्वविद्यालय है, को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव सिंह, उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. मेहा शर्मा, उप कुलसचिव (क्रय) मुनीष गुप्ता, अधीक्षण अभियंता अजय तनेजा, मुख्य लेखा अधिकारी एससी कौशिक, सहायक विधि अधिकारी रेणु डागर तथा विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Related posts

34 वें सूरजकुंड अंरराष्टीय हस्तशिल्प मेले की शाम रशिम अग्रवाल ने सुफियाना कलाम से जमाया रंग

Ajit Sinha

किसी बीमार व्यक्ति को उसके शरीर का महत्वपूर्ण अंग दान के रुप में मिल जाए तो उस व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरसों का तेल अब मिलेगा 20/- रूपये प्रति लीटर की रियायती दर पर: डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!