Athrav – Online News Portal
नोएडा

गेहूं से भरा ट्रक पलटने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर थम गई रफ्तार, लगा लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे परी चौक से महामाया फ्लाईओवर की ओर आने वाले सड़क पर सेक्टर 128 के पास गेहूं से भरा ट्रक पलट जाने से कई किलो मीटर लंबा जाम लग गया इस दौरान सैंकड़ों गाड़ियों समेत हजारों लोग जाम में फंस गए. ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे दिखे, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे मार्ग पर पलटे हुए ट्रक को हाइड्रा की मदद से साइड करवाया जा रहा है, ट्रैफिक को जल्द ही सामान्य कर दिया जाएगा।    

एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 128 के पास पलटे हुए गेहूं से भरे ट्रक हाइड्रा की मदद से साइड करवा, सड़क पर बिखरे गेहूं को हटाते पुलिसकर्मी. इस हादसे के कारण परी चौक से नोएडा वाले एक्सप्रेस वे मार्ग पर लम्बा जाम लग गया, जाम में कई लोग ऐसे थे जो ऑफिस के लिए निकले थे लेकिन जाम में फंसने से वे लेट हो गए. ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर पलटे ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे रखकर ट्रैफिक सामान्य करने मे जुटे है, लेकिन सड़क बिखरे गेहूं के कारण भारी मशक्कत करनी पड रही है. और ट्रक पलटने का कारण क्या रहा, इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिल पाई है.

Related posts

खाने बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी, पति अरेस्ट।

Ajit Sinha

केमिकल कंपनी में आज दोपहर में लगी भयंकर आग,आसपास की दुकानों को खाली कराया गया।

Ajit Sinha

करेंसी में ट्रेडिंग करने के डीमैट खाता खुलवा कर ठगी करने वाले गैंग पर्दाफाश कर एक साइबर ठग अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x