Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

25 HP ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर ₹15 हजार रिश्वत की मांग, फोरमैन ₹14 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नूंह: हरियाणा पुलिस की राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक फोरमैन को ₹14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम शौकत, फोरमैन, सब-डिवीजन नगीना, जिला नूंह  है।

क्या था मामला-
आरोपित  ने शिकायतकर्ता से खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया 25 HP ट्रांसफार्मर लगवाने के एवज में ₹15 हजार रिश्वत की मांग की थी। शिकायत प्राप्त होने पर SV & ACB यूनिट नूंह ने मामले की जांच करते हुए विधि अनुसार ट्रैप की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर संतराम, SV & ACB यूनिट गुरुग्राम के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपित  शौकत को शिकायतकर्ता से ₹14 हजार की अवैध रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई के संबंध में थाना SV & ACB, गुरुग्राम में FIR संख्या 33, दिनांक 25.08.2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा BNS की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान BNSS 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन किया गया।

Related posts

मोबाइल फोन चोरी के शक में एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने अपने स्टाफ की हत्या कर, खड्ढे खोद कर उसमें दफना दिया-4 अरेस्ट

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, 15 में से 11 मामलों का हुआ समाधान।

Ajit Sinha

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से आठ लाख रुपये लूटने गैंग का 25 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x