Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दुष्कर्म की कोशिश का आरोपित पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, पैर में लगी गोली-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली 39 के क्षेत्र में स्थित सेक्टर- 45 सदरपुर में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सेक्टर- 42 के जंगल से गिरफ्तार किया है. आरोपित के पैर में गोली लगने के कारण उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपित के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस कार्रवाई कर रही है. पुलिस की गोली लगने से घायल आरोपित उदयवीर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपित  उदयवीर ने सदरपुर में अपने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था. जिसकी शिकायत परिजनों द्वारा थाना 39 में की गई थी. कोतवाली 39 पुलिस टीम का गठन आरोपित का तलाश कर रही थी. तभी पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस से सुराग मिला कि आरोपित उदयवीर सेक्टर- 42 के जंगल में छुपा हुआ है. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया.पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपित उदयवीर घायल हो गया.उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.  

Related posts

फरीदाबाद:महिला अपने प्रेमी से घर में पति को गोली मरवाने के आरोप में अरेस्ट। महिला गई जेल , प्रेमी एक दिन के रिमांड पर।

Ajit Sinha

बाल सुधार गृह में बने आइसोलेशन वार्ड का लोहे का दरवाजा तोड़कर तीन बाल अपचारी फरार, दो पकड़े गए

Ajit Sinha

हरियाणा: उत्तर प्रदेश में अवैध असला बनाने की फ़ैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x